Today 9 January 2025 Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स 💜

by | 8 Jan 2025 | Current Affairs

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

9 जनवरी 2025 करंट अफेयर्स

9 January 2025 Current Affairs in Hindi | 9 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 9 January 2025 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2025 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

9 January 2025 Current Affairs in Hindi
9 January 2025 Current Affairs in Hindi

9 January 2025 Current Affairs : अंतर्राष्ट्रीय

विश्व का सबसे प्रदूषित शहर
  • एयर विजुअल संस्था द्वारा PM-2.5 मैटर के आधार पर विश्व के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी किया गया जिसमें वियतनाम की राजधानी हनोई सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर है।
  • भारत में सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली है।
  • वियतनाम वही देश है जिसने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल के लिए समझौता किया है एवं भारत के साथ VIMBAX सैन्य अभ्यास का आयोजन करता है।
38वें राष्ट्रीय खेलों की मसाला का अनावरण
  • 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा जिसके मार्शल का अनावरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया इस मसाला का नाम तेजस्विनी है।
  • इस मसाला की दौड़ उत्तराखंड के हल्द्वानी से शुरू होगा एवं राजधानी देहरादून में समाप्त होगा।
  • 38 वे राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी 2025 से शुरू होगा एवं समापन 14 फरवरी 2025 को होगा।
  • 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में किया गया था।
  • सर्वप्रथम राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 1924 में पाकिस्तान के लाहौर में किया गया था एवं इस प्रतिस्पर्धा को पहले भारतीय ओलंपिक के नाम से जाना जाता था।
स्क्रब टाइफस क्या है ?
  • ओरिएंटया त्सूत्सूगामुशी जीवाणु के कारण स्क्रब टाइफस रोग हो रहा है भारत में इस रोग का सर्वाधिक केश तमिलनाडु राज्य में पाया जा रहा है।
  • इस जीवाणु का वाहक माइट है ।
HMPV विष्णु
  • हाल ही में पूरे विश्व में HMPV विष्णु से लोग ग्रसित हो रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इस विषाणु की शुरुआत चीन से हुआ है परंतु चीन लगातार इस बात से बच रहा है।
  • भारत में भी HMPV विष्णु के तीन संक्रमितों को चिन्हित किया गया है।

9 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स : राष्ट्रीय

भारत 5 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि दिया
  • दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक द्विपीय देश वानुअतु में 17 दिसंबर को 7.4 तीव्रता का भूकंपीय झटका आया जिसके कारण यहां प्रभारी नुकसान एवं बहुत से लोगों की मौत हो गई।
  • भारत सरकार ने भारत प्रशांत द्वीप समूह सहयोग मंच (AIPIC) के तहत वानुअतु को 5 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि देने का घोषणा किया ।
  • वानुअतु में कुल 13 द्वीप शामिल हैं जिसकी राजधानी पोर्ट विला है।
RRTS कॉरिडोर का उद्घाटन
  • 5 जनवरी 2025 को भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर के अंतर्गत दिल्ली के गाजियाबाद के साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच 13 किलोमीटर के अतिरिक्त मार्ग का उद्घाटन किया गया।
  • RRTS कॉरिडोर के अंतर्गत मोदीपुरम डिपोट से जानपुरा तक कुल 82 किलोमीटर के मार्ग पर नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाना प्रस्तावित है परंतु वर्तमान में मोदीपुरम डिपोट से बेगमपुर तक ही दूरी यह ट्रेन तय करती थी अब इसमें बेगमपुर से न्यू अशोक नगर तक नए मार्ग को जोड़ दिया गया है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 5 जनवरी 2025 को किया गया।
जल्लीकट्टू आयोजन-2025
  • तमिलनाडु में वर्ष 2025 के जल्लीकट्टू कार्यक्रम की शुरूआत किया गया जिसका पहला कार्यक्रम तमिलनाडु के थाचनकुरिची गांव से शुरू हुआ।
  • जल्लीकट्टू एक प्रकार का खेल है जिसमें पुलीकुलम प्रजाति के बैल को नियंत्रित करना होता है।
  • इस खेल पर सर्वोच्च न्यायालय एवं तमिलनाडु का उच्च न्यायालय प्रतिबंध लगाया था परंतु अब इस खेल से प्रतिबंध हटा लिया गया है।
  • सर्वोच्च न्यायालय जब जलीकट्टू पर प्रतिबंध लगाया था तो उसे समय तमिलनाडु के जनजातीय लोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29 (1) के तहत इस प्रतिबंध को हटाने के लिए अपील किये एवं सफल भी हुए।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 29 (1) भारत के किसी भी वर्ग के नागरिकों को अपनी भाषा, लिपि एवं संस्कृति को बनाए रखने का अधिकार देता है।

विषय : नियुक्ति

आशुतोष अग्निहोत्री
  • भारतीय खाद्य निगम (FCI) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में आशुतोष अग्निहोत्री का नियुक्ति किया गया।
  • FCI के लिए वर्ष 1964 में अधिनियम लाया गया था परंतु 14 जनवरी 1965 को FCI का गठन हुआ जो उपभोक्ता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
देवजीत सैकिया
  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सचिव के रूप में देवजीत सैकिया को नियुक्त किया गया है।
  • BCCI के सचिव रहे जय शा को ICC का अध्यक्ष बना दिया गया इसलिए BCCI के सचिव का पद खाली हो गया था जिसे असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया के द्वारा भरा गया।
  • BCCI के अध्यक्ष रोजगार बिन्नी है।
यू.एस. प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम-2025
  • इस वर्ष का यू.एस. प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम का पुरस्कार कुल 19 लोगों को दिया गया परंतु इनमें सबसे लोकप्रिय नाम लियोन मेसी का है यह अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी हैं और यह पहला अवसर है जब किसी फुटबॉल खिलाड़ी को यू.एस. प्रेसीडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम का पुरस्कार दिया गया।
  • यह पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में दिया गया।
  • पुरस्कार प्राप्त करताओं की सूची में महत्वपूर्ण नाम हिलेरी क्लिंटन, लियोन मेसी एवं बास्केटबॉल खिलाड़ी मैजिक जॉनसन हैं।
  • यह पुरस्कार अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन के द्वारा दिया गया यह ध्यान रहे की 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेंगे।
  • इस मेडल पर 5 स्टार लगे होते हैं इसलिए इस पुरस्कार को फाइव स्टार मेडल भी कहा जाता है।

Today One-liner Current Affairs in Hindi

भारत के मुख्यमंत्रीओं की संपत्ति की सूची
  • हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के राज्यों के मुख्यमंत्रीओं में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू 180 करोड़ संपत्ति के साथ सबसे अमीर मुख्यमंत्री की सूची में शीर्ष पर स्थित हैं जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 15 लाख संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे निचले पायदान पर हैं।
रामायण महाभारत वाटिका का उद्घाटन
  • उत्तराखंड के वन विभाग के द्वारा रामायण एवं महाभारत वाटिका का उद्घाटन किया गया।
सबसे बूढ़े व्यक्ति की मृत्यु
  • विश्व में सबसे बूढ़े व्यक्ति जापान की टॉमीको इटूका की 116 वर्ष की अवस्था में मृत्यु हो गया।
‘नो योर आर्मी’ मेला का आयोजन
  • तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित गोलकुंडा किले में ‘नो योर आर्मी मेला’ का आयोजन किया जा रहा है।
  • हैदराबाद का गोलकुंडा किला काकतीय वंश के राजा प्रताप रुद्र के द्वारा 11वीं शताब्दी में बनवाया गया था।

8 जनवरी 2025 का करेंट अफेयर्स विस्तार से पढ़ें