Today 4 September 2024 Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स 💜

by | 9 Sep 2024 | Uncategorized

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Today 4 September 2024 Current Affairs in Hindi | 4 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 4 September 2024 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2024 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

4 September 2024 Current Affairs in Hindi
4 September 2024 Current Affairs in Hindi

4 September 2024 Current Affairs in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय

आसना चक्रवात
  • अरब सागर में वायुमंडलीय दबाव कम हो गया जिसके कारण भारी बारिश ने चक्रवर्ती तूफान का रूप ले लिया यह चक्रवर्ती तूफान अब अरब सागर की ओर बढ़ रहा है।
  • इस चक्रवर्ती तूफान को पाकिस्तान ने आसना चक्रवात नाम दिया है जिसका शाब्दिक अर्थ “स्वीकार या प्रशंसा करने वाला” होता है।
  • आसना चक्रवात भारत के गुजरात राज्य में स्थित भुज एवं कच्छ जिले को प्रभावित करेगा एवं यह चक्रवात पाकिस्तान के अरब सागर से लगे हुए क्षेत्रों को भी प्रभावित करेगा।
मिशन NS-26
  • जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजन अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए जाने वाले इच्छुक व्यक्तियों को 11 मिनट के लिए अंतरिक्ष का सैर कराता है जिसके लिए हाल ही में NS-25 मिशन के तहत भारत के गोपी थोटाकुरा को अंतरिक्ष में भेजा गया और यह भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बन थें।
  • अब इसी कंपनी के द्वारा NS-26 मिशन को लॉन्च किया जा रहा है जिसमें 6 व्यक्तियों को अंतरिक्ष की सैर के लिए भेजा जाएगा।
विश्व नारियल दिवस
  • प्रत्येक 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
  • भारत में विश्व नारियल दिवस का आयोजन नारियल बोर्ड के द्वारा किया जाता है जिसका मुख्यालय केरल के कोच्चि में स्थित है।
INS-तावर का स्पेनिश नौसेना के साथ अभ्यास
  • INS-तावर रूस, जर्मनी एवं डेनमार्क के बाद अब स्पेन के दौरे पर गया है जहां इसमनें स्पेनिंश नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) में भी भाग लिया।
  • स्पेन के साथ हुए मैरिटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज (MPX)-2024 का आयोजन भूमध्य सागर में हुआ जिसमें स्पेन के तरफ से स्पेनिश नौसैनिक जहाज अटालाया ने भाग लिया।

2-3 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स : राष्ट्रीय

SHe-Box पोर्टल हुआ लॉन्च
  • महिलाओं को कार्य स्थल पर सुरक्षा के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017 में SHe-Box पोर्टल को लॉन्च किया गया था।
  • हाल ही में SHe-Box का नया अपडेटेड वर्जन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया।
  • SHe-Box को कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा एवं यौन उत्पीड़न के शिकायतों से संबंधित एक पंजीकरण और निगरानी के लिए एक मंच के रूप में विकसित किया गया है जिसे हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के द्वारा दिल्ली से लॉन्च किया गया।
राजगीर में खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन
  • प्रत्येक 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है इस वर्ष की खेल दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राजगीर में एक खेल विश्वविद्यालय, खेल परिसर एवं खेल अकादमी का उद्घाटन किये।
  • बिहार सरकार का यह कदम बिहार के एथलीटों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा ।
प्रोजेक्ट NAMAN क्या है ?
  • भारतीय थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी जी के द्वारा प्रोजेक्ट नमन शुरू किया गया।
  • इस प्रोजेक्ट को शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की देखरेख, पेंशन आदि सुविधाओं के लिए लॉन्च किया गया।
    • यह ध्यान रहे की भारतीय सेना ने पेंशन के लिए प्रोजेक्ट स्पर्श को शुरू किया है।
अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस
  • प्रत्येक 30 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस मनाया जाता है।

विषय: खेल-खिलाड़ी

रुबीना फ्रांसिस
  • भारत के निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालिंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग SH1 में कांस्य से पदक जीतीं हैं ।
यूथ आइकॉन ऑफ़ इंडिया घोषित हुआ
  • फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (FICCI) संस्था के द्वारा आयुष्मान खुराना एवं नीरज चोपड़ा को यूथ आईकॉन आफ इंडिया के पुरस्कार से नवाजा गया।
  • वर्ष 1929 में FICCI का गठन किया गया था एवं वर्तमान में इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2024
  • पेरू की राजधानी लीमा में विश्व अंदर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा था जिसमें भारत की एथलेटिक आरती नें 10 किलोमीटर दौड़ को 44 मिनट 39.39 सेकंड में पूरा करके कांस्य से पदक जीतीं हैं।

2-3 सितंबर 2024 का करेंट अफेयर्स विस्तार से पढ़ें