Today’s 31 August 2024 Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स 💜

by | 30 Aug 2024 | Uncategorized

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Today 31 August 2024 Current Affairs in Hindi | 31 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 31 August 2024 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2024 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

31 August 2024 Current Affairs in Hindi
31 August 2024 Current Affairs in Hindi

31 August 2024 Current Affairs in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन हिरूफ शुरू हुआ
  • लंबे समय से पाकिस्तान में स्थित बलूचिस्तान एक अलग स्वतंत्र देश की मांग कर रहा है अलग देश बनाने के लिए बलूचिस्तान आंदोलनकारीओं ने ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ का गठन किया है।
  • बलूच लिबरेशन आर्मी के नेता अकबर खान की हत्या पाकिस्तान के द्वारा कर दिया गया जिससे नाराज बलूचिस्तानियों ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन हिरूफ को शुरू किया है।
  • ऑपरेशन हिरूफ के अंतर्गत बलूचिस्तान आंदोलनकारी ने पाकिस्तानी सेना पर बहुत ही भयानक आतंकी हमला किया जिससे पाकिस्तानी सेने में लगभग 130 सैनिकों की मृत्यु हो गई।
  • पाकिस्तान में आए दिन हर रोज ब्लूच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ आवाज उठाती ।
मलेशियाई सरकार ने वनमानुष उपहार के प्रस्ताव को वापस लिया
  • हाल ही में मलेशिया पाम ऑयल के आयत को बढ़ाने के लिए मलेशिया से पाम ऑयल आयात करने वाले देशों को मलेशिया एक वनमानुष उपहार में देने का प्रस्ताव पास किया था।
  • परंतु मलेशिया में इस नीति का विरोध होने के कारण इस प्रस्ताव को मलेशियाई सरकार ने वापस ले लिया।
  • यह प्रस्ताव मलेशिया ने चीन से प्रेरित होकर जारी किया था क्योंकि चीन पांडा कूटनीति के अंतर्गत चीन से आयात करने वाले देशों को चीन पांडा उपहार स्वरूप देता है।
  • विश्व में इंडोनेशिया सबसे बड़ा पाम ऑयल उत्पादक देश है जबकि दूसरे स्थान पर मलेशिया है।
  • वर्तमान में मलेशिया की राजधानी कुआला लंपुर जबकि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है।
  • पाम ऑयल के सही प्रयोग एवं बढ़ावा देने के लिए भारत के अरुणाचल प्रदेश में पाम ऑयल केंद्र स्थापित किया गया है।
मिस्र अंतरराष्ट्रीय एयरशो-2024
  • 3 सितंबर 2024 से मिस्र में अंतरराष्ट्रीय एयरशो का आरंभ होगा एवं इसका समापन 5 सितंबर 2024 को होगा।
  • यह एक बहुराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एयरशो है जिसमें भारत के तरफ से वायु सेना की 5 सारंग हेलीकॉप्टर एंव सी-17 भाग लेंगे।
शानशान तूफान जापान की ओर बढ़ रहा है
  • जापान के दक्षिण में क्यूशू द्वीप की ओर शानशान तूफान 210 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।
  • इस तूफान के कारण जापान में आपात की चेतावनी जारी कर दिया गया है क्योंकि इस तूफान के आने से जापान में भारी बारिश एवं जन सुविधा बाधित हो सकती हैं।

31 अगस्त 2024 करेंट अफेयर्स : राष्ट्रीय

श्री कृष्णा गमन पथ विकसित किया गया
  • राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीयों द्वारा श्री कृष्णा गमन पथ नाम से एक सर्किट विकसित करने पर सहमति जताए।
  • राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा इस सर्किट को विकसित करने के लिए घोषणा किया गया।
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मथुरा जो भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है इस स्थान को मध्य प्रदेश के उज्जैन से जोड़ना है।
मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना
  • हिमाचल प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने एवं वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना को लॉन्च किया गया।
  • इस योजना को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुए मंत्रिमंडल के बैठक में शुरू करने का निर्णय लिया गया।
  • इस योजना के अंतर्गत ₹1 लाख से कम वार्षिक आय वाले महिलाओं एवं दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को ₹1000/माह राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता के रूप में दिया जाएगा।
29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस
  • भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी का जन्म 29 अगस्त 1905 ई. को हुआ था इसलिए प्रत्येक 29 अगस्त को उनके सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
  • वर्ष 1928, 1932 एवं 1936 के ओलंपिक खेल जिसमें भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीते थे उस समय मेजर ध्यानचंद भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा थे।
  • मेजर ध्यानचंद के किताब का नाम Goal है एवं इन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है।
  • पहली बार 29 अगस्त 2012 को राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाया गया।
जनधन योजना की 10वीं वर्षगांठ मनाया गया
  • विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय योजना भारत की प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) को 28 अगस्त 2014 में लॉन्च किया गया था।
  • 28 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री जन धन योजना के 10 साल पूरा होने के उपलक्ष में सोशल मीडिया के माध्यम से भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खाता धारकों को बधाई दिए ।

विषय: व्यक्ति विशेष/नियुक्ति

सतीश कुमार: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एंव CEO
  • हाल ही में सतीश कुमार जी को रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष एवं CEO के रूप में नियुक्त किया गया इन्होंने जया वर्मा जी का स्थान लिया है।
  • यह ध्यान रहे की जया वर्मा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष एवं  CEO नियुक्त की गई थीं जबकि सतीश कुमार इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले दलित व्यक्ति बने हैं।

विषय: खेल-खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर: T-20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तान
  • ICC महिला T-20 विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शाहजहां एवं दुबई में आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर एवं स्मृति मंधाना उप कप्तान होंगीं।
पेरिस पैरालिंपिक-2024 के टॉर्च बीयर्स
  • हांगकांग में जन्मे मार्शल आर्ट एक्टर जैकी चैन पेरिस पैरालिंपिक-2024 के टॉर्च बियर होंगे।

30 अगस्त 2024 का करेंट अफेयर्स विस्तार से पढ़ें