Today’s 23 February 2024 Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स 💜

by | 23 Feb 2024 | Current Affairs

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Today 23 February 2024 Current Affairs in Hindi | 23 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ Daily Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 23 February 2024 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2024 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

23 February 2024 Current Affairs in Hindi
23 February 2024 Current Affairs in Hindi

23 February 2024 Current Affairs in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

लॉन्च: ओडीसियस (Odysseus) मून लैंडर
  • अमेरिका की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान NASA के द्वारा विश्व का पहला वित्त पोषित लैंडर को लॉन्च किया गया था इसके असफलता के बाद NASA ने दूसरी वित्त पोषित लैंडर ओडीसियस (Odysseus) मून लैंडर को विकसित किया है जिसे SpeaceX कंपनी की फॉल्कन-9 रॉकेट की सहायता से लॉन्च किया जाएगा।
  • यह कैलेंडर चंद्रमा के सतह पर 22 फरवरी 2024 को उतरेगा।
श्रीलंका: भारतीय आवास योजना
  • हाल ही में भारत सरकार के द्वारा भारतीय आवास योजना के चौथे चरण को शुरू किया गया ।
  • इस योजना के अंतर्गत श्रीलंका में लगभग 1300 नए घरों का निर्माण किया जाएगा।
  • श्रीलंका में 60,000 घरों के निर्माण के लिए 2022 ई. में भारत एवं श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय सहमति समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया था जिसके लिए भारत सरकार ने भारतीय आवास योजना को लॉन्च किया था।
माल्टा: अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य
  • हाल ही में माल्टा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 119वां सदस्य बना।
  • पेरिस में आयोजित हुए कॉप-21 के समय भारत एवं फ्रांस के द्वारा कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच में स्थित देशों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 2015 में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का गठन किया गया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है एवं इसके अध्यक्ष अजय माथुर जी हैं।
नेपाल: बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास
  • शांति स्थापित करने के लिए अमेरिका की सहायता से नेपाल में शांति प्रयास-VI संयुक्त बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 4 मार्च 2024 से नेपाल में शुरू होगा।
  • इस सैन्य अभ्यास में कुल 19 देश भाग लेंगे।

23 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स : राष्ट्रीय

खजुराहो नृत्य महोत्सव
  • हाल ही में मध्य प्रदेश के छतरपुर में खजुराहो नृत्य महोत्सव के 50वें संस्करण का आयोजन किया गया।
  • 21 फरवरी 2024 को इस महोत्सव का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा किया गया।
  • खजुराहो नृत्य महोत्सव का आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खान म्यूजिक अकादमी के द्वारा कराया जाता है।
  • मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर परिसर का निर्माण चंदेल राजाओं के द्वारा किया गया था।
कुलदीप कुमार: चंडीगढ़ के नए मेयर
  • 30 जनवरी 2024 को चंडीगढ़ के मेयर पद के लिए चुनाव किया गया था जिसमें इलेक्शन करवाने वाले अधिकारी अनिल मसीह ने आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप कुमार के पक्ष में डाले गए 8 मतों को गलत तरीके से अवैध घोषित कर दिया गया था। उच्चतम न्यायालय ने अनुच्छेद 142 का उपयोग करते हुए इस विवाद पर कुलदीप कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया।
  • फैसला सुनाते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यह लोकतंत्र का दामन है।
दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार-2024
  • फिल्म उद्योग में दिया जाने वाला महत्वपूर्ण दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार-2024 का आयोजन मुंबई में किया गया।
दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार-2024
सर्वश्रेष्ठ एक्टर शाहरुख खान (जवान)
सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस नयनतारा (जवान)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक दीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर (क्रिटिक्स ) विकी कौशल (साम बहादुर)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर (खलनायक) बॉबी देओल (एनिमल)
सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (वेब सीरीज) करिश्मा तन्ना (स्कूप)
सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (टीवी सीरियल) रूपाली गांगुली (अनुपमा)
आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन मौसमी चटर्जी
फिल्म ऑफ़ द ईयर सालार भाग-1 (सीजफायर)

One Liner Current Affairs 23 February 2024 in Hindi

सिंगापुर एयरशो
  • सिंगापुर में 20 फरवरी 2024 को सिंगापुर एयरशो का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय वायु सेना का ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर एवं उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव’ ने भाग लिया।
अरुणाचल प्रदेश: हर घर जल संतृप्ति राज्य
  • हर घर जल योजना में 100% उपलब्धि हासिल करने वाला अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर भारत का पहला एवं भारत का 10वां राज्य बना।
शशि थरूर: फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
  • हाल ही में शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया।