12-13 जनवरी 2025 करंट अफेयर्स : विषय वस्तु
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
12-13 January 2025 Current Affairs in Hindi
Today 12-13 January 2025 Current Affairs in Hindi | 12-13 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 12-13 January 2025 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2025 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

12-13 January 2025 Current Affairs : अंतर्राष्ट्रीय
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2025
- किसी देश का पासपोर्ट कितने देशों में वीजा फ्री प्रयोग किया जा सकता है इस आधार पर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स को जारी किया जाता है।
- इस वर्ष के हैनले पासपोर्ट इंडेक्स-2025 में कुल 199 देशों को शामिल किया गया है परंतु 106 देशों के डाटा को ही शामिल किया गया है अधिकांश देशों की डाटा उपलब्ध नहीं हो सका।
- सिंगापुर के पासपोर्ट को 195 देशों में वीजा मुक्त जाने की अनुमति देता है जो विश्व में सर्वाधिक है इसलिए हैनले पासपोर्ट इंडेक्स-2025 में सिंगापुर पहले स्थान पर है जबकि दूसरे स्थान पर जापान है।
- इस इंडेक्स में क्रमशः अफगानिस्तान (106वां), सीरिया (105वां) एवं इराक (104वां) सबसे निचले स्थान पर हैं।
- इस इंडेक्स में फ्रांस, जर्मनी, इटली एवं स्पेन सम्मिलित रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
- भारत के पासपोर्ट को कुल 57 देशों में वीजा मुक्त प्रयोग किया जा सकता है इसलिए इस इंडेक्स में भारत को 85वां स्थान मिला है।
- पिछले वर्ष जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2024 में भारत की स्थिति 80वां था।
पृथ्वी घूर्णन दिवस-2025
- फ्रांसीसी भौतिक वैज्ञानिक लियोन फ़ूको ने वर्ष 1851 को पेंडुलम का प्रयोग करके पृथ्वी के घूर्णन को बताया था इसलिए लियोन फ़ूको के सम्मान में प्रत्येक 8 जनवरी को पृथ्वी घूर्णन दिवस मनाया जाता है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :
- पृथ्वी अपने अक्ष पर एवं सूर्य के चारों ओर पश्चिम से पूर्व दिशा में घूमती है।
- पृथ्वी के घूर्णन के कारण कोरिओलिस बल उत्पन्न होता है जो पृथ्वी के घूर्णन के दिशा के विपरीत लगता है।
भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब हुआ लॉन्च
- 8 जनवरी 2025 को आंध्र प्रदेश के पूडीमडका में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन हब परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मुख्यमंत्री एन. चंद्र बाबू नायडू जी की उपस्थिति में रखा गया।
- इस हब को बनाने के लिए भारत सरकार के द्वारा 2 लाख करोड रुपए जारी किया गया है इस पैसे का प्रयोग करके ‘NTPC ग्रीन लिमिटेड’ संस्था के द्वारा एक हाइड्रोजन हब का निर्माण किया जाएगा जहां से प्रतिदिन लगभग 7,500 टन हरित हाइड्रोजन डेरिवेटिव के साथ 1500 टन हरित हाइड्रोजन का उत्सर्जन होगा जिसका प्रयोग भारत के द्वारा ऊर्जा निर्माण में किया जाएगा।
- भारत, वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जक देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है ।
- ऊर्जा के लिए अत्यधिक हाइड्रोजन के उपयोग के लिए भारत राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को वर्ष 2022 में शुरू किया था।
भारत के अनुमानित भी GDP
- राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली (NSO) ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की GDP 6.4% का आकलन किया गया है।
दिल्ली-श्रीनगर के लिए चलाया जाएगा एक नया ट्रेन
- कश्मीर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं भारत में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने के उद्देश्य से 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिल्ली से श्रीनगर के लिए एक नए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
- यह ट्रेन एक नई रेलवे रूट से श्रीनगर जाएगा जो पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी एवं इस ट्रेन रूट के रास्ते में चिनाब नदी पर बना विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी आएगा जो इस ट्रेन को और भी खास बनाएगा।
विश्व हिंदी दिवस-2025
- 10 जनवरी 1975 को पहली बार नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था इसलिए वर्ष 2006 से प्रत्येक 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- इस वर्ष के विश्व हिंदी दिवस का विषय “एकता और संस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज’ को रखा गया है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार भारत की राजभाषा हिंदी एवं लिपि देवनागरी है।
- विश्व में अंग्रेजी एवं मंदारिन (चीनी) के बाद हिंदी सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है।
- हिंदी भाषा भारोपीय भाषा का एक शाखा है ।
लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगा आग
- संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित लॉस एंजेलिस के जंगलों में शुष्क सेंटीयाना हवाओं के कारण भयानक आग लग गया।
मार्टिन गुप्टिल ने लिया संन्यास
- न्यूजीलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दिया है।
तुहिन कांत पांडे
- तुहिन कांत पांडे को हाल ही में राजस्व सचिव के रूप में नियुक्त किया गया एवं इन्होंने अरुनिश चावला का स्थान लिया क्योंकि अरुनिश चावला को वित्त मंत्रालय में नियुक्त किया गया है।
11 जनवरी 2025 का करेंट अफेयर्स
विस्तार से पढ़ें