Today 5-6 January 2025 Current Affairs in Hindi करेंट अफेयर्स 💜

by | 7 Jan 2025 | Current Affairs

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

5-6 जनवरी 2025 करंट अफेयर्स

5-6 January 2025 Current Affairs in Hindi | 5-6 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 5-6 January 2025 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2025 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

5-6 January 2025 Current Affairs in Hindi
5-6 January 2025 Current Affairs in Hindi

5-6 January 2025 Current Affairs : अंतर्राष्ट्रीय

रोमानिया एवं बुल्गारिया शेंगेन ज़ोन के नए सदस्य
  • बेल्जियम, जर्मनी, लक्जमबर्ग एवं नीदरलैंड इन 4 देशों के द्वारा 26 मार्च 1995 को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शेंगेन ज़ोन या शेंगेन क्षेत्र का गठन किया ये।
  • इस ज़ोन के सदस्य देशों में बिना वीज़ा पर्यटन किया जा सकता है।
  • वर्तमान में 27 देश शेंगेन ज़ोन के सदस्य देश हैं परंतु 1 जनवरी 2025 को रोमानिया एवं बुल्गारिया दो नए देश इस क्षेत्र में शामिल हो गए अतः अब इसमें कुल 29 सदस्य देश हो गए हैं।
  • रोमानिया की राजधानी बुडापेस्ट एवं बुल्गारिया की राजधानी सोफिया है।

5-6 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स : राष्ट्रीय

भारत का मैत्री-2 मिशन
  • दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिका पर मैत्री, गंगोत्री एवं भारतीय समेत भारत की तीन अनुसंधान संस्थाएं हैं जिसमें 1988 में गंगोत्री को बनाया गया था जो सबसे पुराना है जबकि वर्ष 2012 में भारतीय अनुसंधान संस्था को बनाया गया है।
  • अंटार्कटिका में स्थित मैत्री भारतीय अनुसंधान संस्थान काफी पुराना हो गया है इसलिए भारत के पृथ्वी एवं विज्ञान मंत्रालय के द्वारा यह जानकारी साझा किया गया की मैत्री अनुसंधान के स्थान पर मैत्री-2 अनुसंधान संस्था को बनाया जाएगा जो 2029 में बनकर पूर्ण रूप से तैयार होगा।
उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक उत्सव की घोषणा
  • 24 जनवरी 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से जाना जाने वाला राज्य का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया इसलिए उत्तर प्रदेश प्रत्येक 24 जनवरी को अपना स्थापना दिवस के रूप में मनाता है इस वर्ष उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा 2 जनवरी से 26 जनवरी तक राजधानी लखनऊ में सांस्कृतिक उत्सव मनाने की घोषणा किया गया।
  • यह सांस्कृतिक उत्सव राज्य की स्थापना दिवस के जश्न की ओर इंगित भी करता है।
  • इस सांस्कृतिक उत्सव में प्रदेश के नए कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा एवं  कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
  • इस सांस्कृतिक उत्सव की थीम ‘उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान’ पर आधारित है।
भारतीय नौसेना में तीन नए INS होंगे शामिल
  • प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है इस वर्ष थल सेना दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना में तीन नए इंडियन नेवल शिप (INS) को शामिल किया जाएगा।
  1. INS-सूरत : प्रोजेक्ट 15B के तहत बनाया गया भारत का पहला AI फीचर वाला वारशिप है। इस INS से सुपर सोनिक मिसाइल जैसे ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है।
  2. INS-नीलगिरी : प्रोजेक्ट 17A के तहत कोलकाता के गार्डन रीच संस्था द्वारा इसका निर्माण किया गया है।
  3. INS-वगश्री : प्रोजेक्ट 75 के तहत फ्रांस की स्कॉर्पिनी टेक्नोलॉजी के अंतर्गत इसका निर्माण किया गया है जिसे इलेक्ट्रिसिटी एवं डीजल ईंधन से संचालित किया जा सकता है।
  • INS-सूरत एवं INS-वगश्री का निर्माण मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा किया गया है।
गुजरात में 34वें जिले का निर्माण
  • गुजरात राज्य सरकार द्वारा गुजरात के नए एवं 34वें जिले वाव-थराद की घोषणा किया गया।
वर्ष 2025 ‘सुधार वर्ष’ घोषित
  • भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा वर्ष 2025 को सुधार वर्ष के रूप में घोषित किया गया।
  • रक्षा मंत्री जी का कहना है कि इस वर्ष भारतीय सेनाओं एवं शास्त्रों में कुछ बदलाव किए जाएंगे ।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को क्वांटम वर्ष के रूप में घोषित किया है जबकि वर्ष 2024 को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट वर्ष के रूप में घोषित किया था।
  • वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने मोटे अनाजों के लिए समर्पित किया था जबकि संयुक्त राष्ट्र से पहले वर्ष 2018 को उड़ीसा के सरकार द्वारा मोटे अनाज का वर्ष घोषित कर चुका था।
किताब : जम्मू कश्मीर और लद्दाख : थ्रू द एज़
  • राष्ट्रीय पुस्तक न्यास संस्था द्वारा भारत के गृह मंत्री अमित शाह एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के उपस्थिति में ‘जम्मू कश्मीर और लद्दाख : थ्रू द एज़ नामक किताब का विमोचन किया गया।
  • 23 अप्रैल को वर्ल्ड बुक एवं कॉपीराइट डे मनाया जाता है।
विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप-2024
  • न्यूयॉर्क में आयोजित हुए विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप-2024 का फाइनल मैच मैग्नस कार्लसन और इयान नपोमनियाची के बीच खेला गया जिसमें इन दोनों प्रतिभागियों ने आपस में विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप-2024 का किताब सझा कर लिया।

विषय : नियुक्ति

भुवनेश कुमार
  • भारत में आधार कार्ड के लिए कार्य करने वाली संस्था UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) के नए CEO के रूप में भुवनेश कुमार का नियुक्ति किया गया।
  • उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के IAS अधिकारी भुवनेश कुमार 2 जनवरी 2025 को अपना पदभार संभालेंगे ।
  • इन्होंने अमित अग्रवाल जी का स्थान लिया है जिन्हें भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स विभाग के सचिव के रूप में नियुक्ति किया गया।
रजत वर्मा
  • हाल ही में DBS बैंक इंडिया के नए CEO के रूप में रजत वर्मा का नियुक्ति किया गया।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024-25
  • भारत के खेल मंत्रालय के द्वारा प्रत्येक वर्ष मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का आबंटन किया जाता है।
  • पहले इस अवार्ड को ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड’ के नाम से जाना जाता था परंतु वर्ष 2021 में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड कर दिया गया।
  • पहली बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड वर्ष 1991 में दिया गया था।
  • इस वर्ष मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चार खिलाड़ियों को दिया गया है।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024-25 प्राप्तकर्ताओं की सूची एवं संबंधित खेल
  1. मनु भाकर : शूटिंग
  2. हरमनप्रीत सिंह : हॉकी
  3. डी. गुकेश : शतरंज
  4. प्रवीण कुमार : पैरा एथलीट (ऊंची कूद)
  • वर्ष 2023-24 का यह पुरस्कार सात्विक एवं चिराग को दिया गया था।
  • प्रत्येक 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी के याद में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • मेजर ध्यानचंद जी का संबंध हॉकी खेल से था जिनके द्वारा लिखी गई किताब Goal है।

4 जनवरी 2025 का करेंट अफेयर्स विस्तार से पढ़ें