2-3 January 2025 Current Affairs in Hindi
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
2-3 जनवरी 2025 करंट अफेयर्स
2-3 January 2025 Current Affairs in Hindi | 2-3 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 2-3 January 2025 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2025 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

2-3 January 2025 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय
हाथी और पर्यटन महोत्सव
- हाथियों को संरक्षण प्रदान करने के लिए नेपाल के सौराहा में स्थित चितवन राष्ट्रीय उद्यान में हाथी एवं पर्यटन महोत्सव के 18वें संस्करण का आयोजन किया गया।
- 5 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन 30 दिसंबर 2024 को होगा।
- चितवन राष्ट्रीय उद्यान नेपाल का पहला राष्ट्रीय उद्यान है जिसे 1973 में बनाया गया एवं इसे विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है।
- चितवन राष्ट्रीय उद्यान के पास नेपाल की नारायणी एवं राप्ती नदियां बहती हैं।
- इसी राप्ती नदी के किनारे पर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का गोरखपुर शहर बसा है।
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट
- मन की बात के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा यह जानकारी दिया गया कि वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट सम्मिट की मेजबानी भारत के द्वारा किया जाएगा।
- इस समिट का आयोजन भारत WEF (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) के साथ मिलकर करेगा।
- वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट सम्मिट को वेब समित (WAVES Summit) के नाम से भी जाना जाता है।
2-3 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स : राष्ट्रीय
विषय : नियुक्ति
वितुल कुमार
- हाल ही में वितुल कुमार को वर्ष 2025 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
- 31 दिसंबर 2024 को CRPF के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह जी सेवानिवृत्ति हुए एवं उनके स्थान पर वितुल कुमार की नियुक्ति हुआ।
- वितुल कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी है।
काग्येड नृत्य महोत्सव
- बौद्ध धर्म से संबंधित नए तिब्बती कैलेंडर को समर्पित काग्येड नृत्य महोत्सव का आयोजन सिक्किम राज्य में किया गया।
SWAR प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च
- हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी के द्वारा SWAR (भाषण और लिखित विश्लेषण संसाधन) प्लेटफार्म को लॉन्च किया गया।
- यह प्लेटफॉर्म AI आधारित है जो आवाज़ को कैप्चर करके कार्य संपन्न करने में सक्षम है।
थर्ड आई एशियाई फिल्म फेस्टिवल
- 10 जनवरी 2025 को एशियन फिल्म फाउंडेशन के द्वारा थर्ड आई एशियन फिल्म फेस्टिवल के 21वें संस्करण का आयोजन मुंबई के थाने में किया जाएगा जिसका समापन 16 जनवरी 2025 को होगा।
- इस वर्ष की फेस्टिवल में दक्षिण कोरिया पार्टनर देश है।
- इस फेस्टिवल के दौरान भारत के जावेद अख्तर को एशियाई फिल्म कल्चरल अवार्ड से नवाजा जाएगा जबकि सत्यजीत रे मेमोरियल अवार्ड रफीक बाघ को दिया जाएगा।
रथ सप्तमी आंध्र प्रदेश का राज्य उत्सव घोषित
- सूर्य भगवान को समर्पित सूर्य नारायण मंदिर में मनाया जाने वाला रथ सप्तमी त्यौहार को आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य उत्सव घोषित किया गया है।
विषय : निधन
जिमी कार्टर
- 1977-81 में संयुक्त राज्य अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति रहे जिमी कार्टर जी का 100 वर्ष के आयु में निधन हो गया।
- संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति सूची में सर्वाधिक लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति जिमी कार्टर बन गए हैं।
- हरियाणा राज्य में स्थित कार्टर पुरी गॉंव जिमी कार्टर को समर्पित है।
- वर्ष 2002 का नोबेल शांति पुरस्कार भी जिमी कार्टर को दिया गया था।
विषय : खेल-खिलाड़ी [On Liner Current Affairs]
प्रो कबड्डी लीग-2024
- प्रो कबड्डी लीग 2024 का फाइनल मैच हरियाणा एवं पटना के बीच खेला गया जिसमें हरियाणा विजई रहा।
- हरियाणा पहली बार प्रो कबड्डी लीग का विजेता बना है।
- वर्ष 2023 का प्रो कबड्डी लीग पुणेरी पलटन के द्वारा जीत गया था।
काम्या कार्तिकेयन
17 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन सातों महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखरों पर चढ़ाई करने का साहसी कार्य की हैं ।
सात महाद्वीपों एवं उनके सर्वोच्च शिखर के नाम
महाद्वीप | सर्वोच्च शिखर |
---|---|
एशिया | माउंट एवरेस्ट |
दक्षिण अमेरिका | अकोंकागुआ |
उत्तरी अमेरिका | डेनाली |
अफ़्रीका | माउंट किलिमंजारो |
यूरोप | माउंट एल्ब्रुस |
ओशिनिया | माउंट कार्स्टेन्ज़ या माउंट कोज़्स्कीस्ज़को |
अंटार्कटिका | माउंट विंसन |
राजस्थान में जिलों एवं सबडिवीजन की संख्या में कमी
- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के समय रमलू भैया कमेटी के सिफारिश पर 33 जिलों की संख्या को बढ़ाकर 50 कर दिया गया था एवं सबडिवीजन की संख्या को बढ़ाकर 10 कर दिया गया था जिसमें बदलाव करते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल जी के कार्यकाल में ललित पवार कमेटी के सिफारिश पर जिलों की संख्या में कमी करते हुए 41 कर दिया गया है एवं 3 सबडिवीजन को भी काम किया गया है अर्थात राजस्थान में अब जिलों की संख्या 41 एवं सबडिवीजन की संख्या 7 है।
सचिन तेंदुलकर को मेलबर्न का मेंबरशिप मिला
- ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने यह कंफर्म किया है कि भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मानद सदस्यता दिया गया है।
1 जनवरी 2025 का करेंट अफेयर्स
विस्तार से पढ़ें