15 September 2023 Current Affairs in Hindi | 15 सितंबर 2023 की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ Gk News Today and Today Current Affairs in Hindi pdf ‘Current Affairs 2023 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं। इस इकाई में हम आपको Daily Current Affairs in Hindi की सबसे महत्वपूर्ण समाचार और ताजा जानकारी प्रदान करेंगे,
15 September 2023 Current Affairs in Hindi
15 September 2023 Current Affairs in Hindi
![15 September 2023 Current Affairs](https://www.examwani.com/wp-content/uploads/2023/09/14-सितंबर-2023-1.webp)
15 सितंबर 2023 अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
सिंगापुर न्यायिक कॉलेज एवं भारत के उच्चतम न्यायालय MoU :
- सिंगापुर ने अपनी न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिंगापुर न्यायिक कॉलेज ने भारत के उच्चतम न्यायालय के साथ एक समझौता किया।
- भारत के 50वें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी. वई. चंद्रचूड़ एवं सिंगापुर के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश मेनन के द्वारा इस समझौता ज्ञापन [MoU] पर हस्ताक्षर किया गया।
- 4 फरवरी 2023 को भारत के उच्चतम न्यायालय के 73वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश मेनन जी थे ।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत लॉन्च करेगा मत्स्य-6000 :
- सगरों एवं महासागरों का अध्ययन करने के उद्देश्य से भारत ने समुद्रयान मिशन चलाया। अब इस मिशन के अंतर्गत मत्स्य-6000 को विकसित किया गया है जिसे 2024 में बंगाल की खाड़ी से लॉन्च किया जाएगा।
- पृथ्वी एवं विज्ञान मंत्रालय के द्वारा बताया गया कि विशालतम जलाशयों के नीचे खोज करने के लिए मत्स्य-6000 में तीन वैज्ञानिकों को भी भेजा जाएगा।
- मत्स्य-6000 को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ओसियन टेक्नोलॉजी के द्वारा बनाया गया है जो पानी के अंदर 6000 मी. तक जाकर लगातार 96 घंटे तक परीक्षण कर सकता है।
मॉब लिंचिंग पीड़ित मुआवजा योजना 2023 :
- हाल ही में मध्य प्रदेश राज्य के कैबिनेट ने मॉब लिंचिंग पीड़ित मुआवजा योजना 2023 को मंजूरी दे दिया ।
- इस योजना के अंतर्गत मॉब लिंचिंग का शिकार हुए लोगों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के द्वारा यदि मॉब लिंचिंग में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 10 लख रुपए की वित्तीय सहायता दिया जाएगा एवं यदि व्यक्ति घायल होता है तो 4-5 लख रुपए दिया जाएगा।
- राजस्थान मॉब लिंचिंग के लिए कानून बनाने वाला पहला राज्य है।
इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग ब्रिज :
- भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए यूनाइटेड किंगडम ने भारत के साथ मिलकर इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग ब्रिज का शुभारंभ किया।
- 12वीं इकोनॉमिक्स एवं फाइनेंशियल डायलॉग के अंतर्गत भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को लंदन जैसा बेहतर बनाने के लिए यूनाइटेड किंगडम भारत में निवेश करेगा।
केरल में निपाह वायरस के केस :
- केरल के स्वास्थ्य मंत्री मीना जॉर्ज ने बताया कि कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत हो गई।
- निपाह वायरस चमगादड़ से मनुष्य में आया अतः यह एक जूनोटिक वायरस है।
- सर्वप्रथम निपाह वायरस के केस वर्ष 1998 में मलेशिया के निपाह शहर में पाया गया इसलिए इसका नाम निपाह वायरस पड़ा।
किसानों के अधिकारों से जुड़ी संगोष्ठी :
- किसानों के अधिकारों से संबंधित कृषि मंत्रालय के द्वारा पहली बार संगोष्ठी का आयोजन 12 सितंबर 2023 को किया गया।
- 11 सितंबर 2023 को G-20 शिखर सम्मेलन के समाप्ति के बाद 12 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
- कृषि में अच्छे कार्य करने वाले किसान को जीनोम सेवियर फार्मर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा जिसमें 1,50,000 रुपए की राशि उस किसान को दिया जाएगा।
भारत को मिला C-295 विमान :
- भारत ने एयरबस कंपनी के साथ 56 एयरक्राफ्ट के लिए 22000 करोड रुपए की डील किया था।
- इस 56 एयरक्राफ्ट में 40 एयरक्राफ्ट स्पेन में डेवलप किया जाएगा जबकि 16 एयरक्राफ्ट भारत में टाटा कंपनी की सहायता से गुजरात में बनाया जाएगा।
- हाल ही में इस डील का पहला विमान C-295 स्पेन से भारत को सौंप दिया गया है।
लीबिया में डेनियल चक्रवात :
- भूमध्य सागर में उठने वाले डेनियल चक्रवात जब लीबिया के डरना में पहुंचा तो वहां वादी डरना नदी पर बने दो बांध टूट गया जिसके कारण लगभग 5000 लोगों की मौत हो गयी।
वन लाइनर एवं खेल संबंधित करेंट अफेयर्स
सुब्रतो कप :
- सुब्रतो कप U-17 के 62वें संस्करण का आयोजन दिल्ली एवं गुरुग्राम में किया जाएगा।
- सुब्रतो कप फुटबॉल से जुड़ा है।
- सुब्रतो कप U-17 एवं U-14 दो कैटेगरी में आयोजित किया जाता है ।
- सुब्रतो कप U-14 का आयोजन बेंगलुरु में किया जाएगा।
- रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ड्रग्स सेवन के कारण इन पर 4 वर्षों का प्रतिबंध लगाया गया।
- ADR की एक रिपोर्ट के अनुसार 40% केरल के विधायकों पर क्रिमिनल केस लगा है।
- हवाई द्वीप के दक्षिण में स्थित किलाउआ ज्वालामुखी में इस वर्ष तीसरी बार उदगार हुआ ।
आज के 15 September 2023 Current Affairs in Hindi में महत्वपूर्ण देश-विदेश में घटी घटनाओं का जिक्र किया जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।
Current Affairs 2023 in Hindi | पढ़ें |