10 जनवरी 2025 करंट अफेयर्स : विषय वस्तु
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
10 January 2025 Current Affairs in Hindi : अंतर्राष्ट्रीय
Today 10 January 2025 Current Affairs in Hindi | 10 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 10 January 2025 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2025 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

10 January 2025 Current Affairs : अंतर्राष्ट्रीय
इंडोनेशिया BRICS ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बना
हाल ही में इंडोनेशिया BRICS ग्रुप में शामिल हुआ और इसी के साथ BRICS में कुल सदस्य देशों की संख्या 10 हो गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है परंतु इसकी नई राजधानी नूरसंतारा प्रस्तावित है जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित है।
- BRICS का गठन वर्ष 2009 में ब्राजील, रूस, इंडिया एवं चीन के द्वारा किया गया था उस समय इस ग्रुप का नाम BRIC था परंतु वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप में शामिल हुआ और तब से इसका नाम BRICS हुआ।
- BRICS में शामिल पांचो देशों की मुद्राओं का पहला अक्षर R से शुरू होता है इसलिए इस ग्रुप को R-ग्रुप के नाम से भी जाना जाता है।
- वर्ष 2024 में ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन का आयोजन रूस के कज़ान में किया गया था जहां पर ईरान, इजिप्ट, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एवं इथियोपिया देश भी इस ग्रुप में शामिल हो गए जिससे इस ग्रुप के सदस्यों की कुल संख्या 9 हो गया था।
कनाडा के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
- कनाडा में लिबरल पार्टी के नेता जस्टिन ट्रूडो वर्ष 2015 में कनाडा के प्रधानमंत्री बने थे परंतु जनवरी 2025 में इन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का घोषणा कर दिया है।
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित कनाडा की राजधानी ओटावा है।
- कनाडा विश्व में सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा वाला देश है। संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा के बीच 49° समांतर रेखा अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है जो विश्व का सबसे शांत सीमा रेखा है।
अभ्यास वरुण-2025
- 2-4 जनवरी 2025 को भारत एवं फ्रांस के बीच एरो-नेवल ट्रेनिंग एक्सरसाइज़ वरुण के 42वें संस्करण का आयोजन किया गया था जिसमें फ्रांस के तरफ से चार्ल्स डी गॉल फ्रांसीसी नौसेना का परमाणु संचालित विमान वाहक ने भाग लिया।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- भारत एंव फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच अभ्यास वरुण का आयोजन किया जाता है जिसके 22वें संस्करण का आयोजन वर्ष 2024 में भूमध्य सागर में किया गया था एवं इस अभ्यास में भारत की तरफ से INS-तबर ने भाग लिया था।
- भारत एवं फ्रांस के थल सेनाओं द्वारा अभ्यास शक्ति एवं वायु सेनाओं द्वारा अभ्यास गरुड़ का आयोजन किया जाता है।
10 जनवरी 2025 करेंट अफेयर्स : राष्ट्रीय
अंतरिक्ष में लोबिया के बीज का हुआ अंकुरण
- भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ISRO के द्वारा 30 दिसंबर 2024 को PSLV C-60 की सहायता से Spadex मिशन को लॉन्च किया गया था इसी मिशन के साथ POEM-4 मिशन को भी लॉन्च किया गया था।
- POEM-4 मिशन एक कॉम्बैट रिसर्च मॉड्यूल मिशन है जिसके अंतर्गत अंतरिक्ष में कृषि से संबंधित अनुसंधान किया जाता है।
- POEM-4 मिशन के अंतर्गत भारत ने लोबिया के बीज को अंतरिक्ष में अंकुरित किया है और आश्चर्यजनक बात यह है कि यह बीज मात्र चार दिनों में ही अंकुरित हो गया।
ग्लोबल पावर सिटी इंडेक्स (GPCI)-2024
- जापान की संस्था मोरी फाउंडेशन के द्वारा जीवन स्तर के आधार पर ग्लोबल पावर सिटी इंडेक्स (GPCI)-2024 को जारी किया गया।
- इस इंडेक्स में पहले, दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर क्रमशः लंदन, न्यूयॉर्क, टोक्यो एवं पेरिस शहरें हैं जबकि इस सूची में भारत का मुंबई शहर 48वें स्थान पर है।
LEAD-इंडेक्स 2025
- भारत के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के द्वारा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आयात एवं निर्यात के सुविधाओं के आधार पर LEAD-इंडेक्स को जारी किया गया।
- इस इंडेक्स के अनुसार ऐसे राज्य जहां पर आयात एवं निर्यात की सुविधाएं बेहतर हैं वे निम्नलिखित हैं :
- तटीय राज्य में : गुजरात
- केंद्र शासित प्रदेश में : चंडीगढ़
- स्थलरूद्ध प्रदेश में : हरियाणा
- उत्तर-पूर्वी प्रदेश में : असम
एयरो इंडिया-2025 का आयोजन
- कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के 15वें संस्करण का आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायुसैनिक स्टेशन पर 10 फरवरी 2025 से किया जाएगा जिसका समापन 14 फरवरी 2025 को होगा।
- इस शो का आयोजन रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली डिफेंस एग्जिबिशन संस्था के द्वारा किया जाता है ।
- इस वर्ष की थीम ‘रनवे टू द बिलियन अपॉर्चुनिटी’ रखा गया है ।
भारतपोल पोर्टल हुआ लॉन्च
- इंटरपोल के कार्य को बेहतर एवं समयबद्ध तरीके से करने के लिए CBI के द्वारा भारतपोल नमक पोर्टल को लॉन्च किया है।
- इस पोर्टल को भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी के द्वारा दिल्ली में स्थित भारत मंडपम से लॉन्च किया गया।
- वर्ष 1964 को संतनाम कमेटी के अनुशंसा पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) एजेंसी का गठन दिल्ली पुलिस अधिनियम-1946 के अंतर्गत किया गया।
- वर्तमान में CBI के अध्यक्ष प्रवीण सूद हैं।
पंचायत से सांसद 2.0 कार्यक्रम का उद्घाटन
- लोकसभा अध्यक्ष ओम. बिरला जी के द्वारा आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंचायत से संसद 2.0 कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
- यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करेगा।
- वर्तमान में अन्नपूर्णा देवी महिला बाल विकास मंत्री हैं।
विषय : नियुक्ति
बहादुर सिंह सागू
- हाल ही में शॉट पुट खिलाड़ी बहादुर सिंह सागू को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
- बहादुर सिंह सागू को वर्ष 2006 में मौजूदा राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम जी के द्वारा पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था।
- AFI के वाइस प्रेसिडेंट अंजू बॉबी जॉर्ज हैं।
- वर्ष 1943 में खेल मंत्रालय के अंतर्गत एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (AFI) का गठन किया गया था जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
विषय : खेल-खिलाड़ी
लक्ष्य कप-2025
- शूटिंग में आयोजित होने वाला लक्ष्य कप में इस वर्ष किरण जाधव जी के द्वारा 10 मी एयर राइफल शूटिंग में स्वर्ण जीत गया।
ब्रिटिश जूनियर ओपन चैंपियनशिप-2025
- स्क्वैश में खेला जाने वाला अंदर-17 ब्रिटिश जूनियर ओपन चैंपियनशिप 2025 के महिला एकल वर्ग के फाइनल मैच में भारत की अनाहत सिंह ने इजिप्ट के हराया को हराकर खिताब अपने नाम की।
9 जनवरी 2025 का करेंट अफेयर्स
विस्तार से पढ़ें