1 January 2025 Current Affairs in Hindi
WhatsApp Group
Join Now
Telegram Group
Join Now
1 January 2025 Current Affairs in Hindi
Today 1 January 2025 Current Affairs in Hindi | 1 जनवरी 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं, समाचारों, और सामाजिक विवादों के साथ One liner Current Affairs Today in Hindi and Daily Current Affairs 1 January 2025 in Hindi pdf or ‘Current Affairs 2025 in Hindi’ में आपका स्वागत करते हैं।

1 January 2025 Current Affairs in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय
सूर्य किरण सैन्य अभ्यास
- भारत एवं नेपाल के थल सेनाओं द्वारा 31 दिसंबर 2024 से सूर्य किरण अभ्यास के 18वें संस्करण का आयोजन नेपाल के साल्झंडी में किया जाएगा।
- इस सैन्य अभ्यास में भारत के गोरखा राइफल्स की 334 सदस्यीय भारतीय जवान भाग लेंगे।
- गत वर्ष इस सैन्य अभ्यास के 17वें संस्करण का आयोजन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया गया था।
- पहली बार इस सैन्य अभ्यास का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था ।
रूस में आपातकाल की घोषणा
- 15 दिसंबर 2024 को काला सागर के तट पर दो जहाजों के टकराने के कारण काला सागर के पानी के ऊपर लगभग 4000 क्रूड ऑयल की एक परत बन गई है जिससे उस पूरे क्षेत्र में प्रदूषण, स्थानीय समुदायों एवं समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
- इस स्थिति से निपटने के लिए रूस की सरकार ने इस विशेष क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा किया है।
मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण
- मॉरीशस हिंद महासागर का सर्वेक्षण कर रहा है जिसमें भारत का INS-सर्वेक्षक इस हाइड्रोग्राफी सर्वेक्षण में मॉरीशस की मदद करने राजधानी पोर्ट लुइस पहुंचा जहां पर मॉरीशस के अधिकारियों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
पीएम केयर्स फंड में 912 करोड़ रुपए
- 27 मार्च 2020 में कोविद-19 महामारी के समय विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए पीएम केयर्स फंड केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया था जिसमें अपनी इच्छा के अनुसार लोग इसमें योगदान दे सकते थे।
- इस फंड में वर्ष 2020-21 में 7184 करोड रुपए, वर्ष, 2021-22 में 1938 करोड रुपए एवं वर्ष 2022-23 में 912 करोड रुपए जमा हुए हैं।
RBI ने बनाई AI के लिए 8 सदस्यीय समिति
- वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम से निपटने के लिए RBI ने सुरक्षित पहलू तैयार करने के उद्देश्य से एक डा. पुष्पक की अध्यक्षता में एक 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
- वर्तमान में RBI के 26वें गवर्नर संजय मल्होत्रा जी है।
- यंग हिल्टन कमेटी के सिफारिश पर 1935 के भारत सरकार अधिनियम के द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का गठन किया गया था उस समय RBI का मुख्यालय कोलकाता था परंतु 1937 में इसका मुख्यालय मुंबई हुआ।
भारतीय सेना द्वारा शिवाजी के स्टेचू का अनावरण
- भारत एवं चीन बॉर्डर पर स्थित पांगोंग त्सो झील के समीप भारतीय सेना द्वारा समुद्र तल से 14,300 फीट की ऊंचाई पर शिवाजी के स्टैचू का अनावरण किया गया।
- भारतीय क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के बाद ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बने हैं।
विषय : निधन
ओसामु सुजुकी
- सुजुकी कंपनी के फाउंडर एवं चेयरपर्सन रहे 94 वर्षीय जापान के ओसामू सुजुकी का हाल ही में निधन हो गया।
- ओसामू सुजुकी को भारत में कार क्रांति का जनक माना जाता है।
- वर्ष 2007 में ओसामू सुजुकी को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- विश्व में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के डेट्रायट शहर में कार का सर्वाधिक उत्पादन होता है परंतु जापान के नागोया शहर को डेट्रायट ऑफ़ जापान के नाम से जाना जाता है।
वन लाइनर एवं खेल-खिलाड़ी [Online Current Affairs]
विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप
- भारत के आंध्र प्रदेश राज्य की ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल में इंडोनेशिया के इरेन सुकंदर को हराकर जीती हैं ।
- ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप को जीती हैं।
- विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप को दो बार जीतने वाली चीन की जु वेंनजू़म के बाद कोनेरू हम्पी दूसरी ग्रैंड मास्टर बनी हैं।
भारत का सर्वश्रेष्ठ घरेलू हवाई अड्डा
- भारतीय संस्था ट्रैवल लीजर इंडिया के द्वारा गोवा का मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेस्ट डॉमेस्टिक एयरपोर्ट घोषित किया गया।
ICC महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर
- भारतीय महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल को ICC ने महिला क्रिकेटर कैटेगरी के अंदर इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है ।